Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन में जवानों की तबीयत बिगड़ी

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर माओवादियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में 40 से अधिक जवान डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए ...

 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर माओवादियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में 40 से अधिक जवान डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए हैं। पीड़ित जवानों को सेना के हेलीकॉप्टर से तेलंगाना के भद्राचलम के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। जवान पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी में माओवादियों से लड़ रहे हैं। इस अभियान में अब तक तीन माओवादी ढेर हुए हैं व एक जवान के भी घायल होने की खबर है। छत्तीसगढ़ में सूरज का प्रचंड तेवर लगातार जारी है। बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हीटवेव (लू) जैसे हालात बने रहने की चेतावनी दी है।

No comments