सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादी लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रेरित होकर शुक्रवार सुबह 22...
सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादी लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रेरित होकर शुक्रवार सुबह 22 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया। इन सभी पर कुल 40 लाख रुपये का इनाम था। इसमें शामिल एक माओवादी दंपती पर 8-8 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। वहीं दो माओवादियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था। सुकमा में एसपी किरण चव्हाण, सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित के सामने इन 22 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। प्रदेश सरकार बार-बार माओवादियों से हथियार छोड़कर वापस मुख्यधारा में आने का संदेश दे रही है। सरकार ने माओवादियों को हथियारों के साथ सरेंडर करने पर बड़ा इनाम देने की घोषणा भी की है।
No comments