Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

माओवादियों के साथ मुठभेड़, 3 माओवादियों के शवों के साथ बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती वन क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। इसमें...

 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती वन क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। इसमें अब तक 3 माओवादियों के शवों के साथ बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्चिंग अभियान चलाया है। माओवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा माओवादी विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ सुबह लगभग 9 बजे शुरू हुई। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

No comments