Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, March 15

Pages

ब्रेकिंग

लोको पायलट की पत्नी ने पीटा, झूठे मामले में फंसाने की दी धमकी

 

बिलासपुर। रेलवे के सहायक लोको पायलट की उसकी पत्नी ने पिटाई कर दी। साथ ही उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। मारपीट के बाद वह बच्ची को लेकर मायके चली गई। इधर, घायल लोको पायलट ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। जरहाभाठा में रहने वाले दिलेश्वर टोंडर रेलवे में लोको पायलट हैं। उनकी शादी 2022 में आकांक्षा टोंडर से हुई थी और उनकी दो साल की बच्ची है। लोको पायलट ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी घरेलू काम नहीं करती और बात-बात पर विवाद करती है। इससे पहले भी इस मामले में उन्होंने थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई थी। आठ मार्च की सुबह करीब 11:30 बजे उनकी पत्नी ने तबीयत खराब होने की बात कही और अस्पताल ले जाने के लिए कहा। लोको पायलट ने खाना बनाकर साथ चलने की बात कही। इस बीच उनकी पत्नी पर्स से पैसे निकालकर खुद जाने लगी। जब उन्होंने साथ चलने को कहा, तो पत्नी ने घर के आंगन में गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर पत्नी ने उन पर हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया, नाखून से खरोंचा और बांह पर दांत से काट लिया। इस बीच महिला ने अपने परिवार के लोगों को बुलाकर जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। महिला अपने बुआ के बेटे विक्की के साथ बच्ची को लेकर घर से चली गई। घटना के समय डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।  वहीं एक अन्य मामले में उसलापुर में रहने वाली महिला का पति सात दिन से दूसरी महिला के घर पर रह रहा था। इसकी जानकारी होने पर महिला अपने पति को खोजते हुए वहां पहुंच गई। पति को पूछने पर युवती और उसकी मां और भाई ने महिला की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल महिला ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। उसलापुर के नेचर सिटी में रहने वाली महिला ने बताया कि उसने जितेंद्र बंजारे से 2015 में प्रेम विवाह किया। इसके बाद से दोनों साथ में रहते हैं। सात दिनों से उसका पति कोटा के मौहारखार में रहने वाली अनिता दुबे के घर पर रह रहा था। रविवार की शाम महिला अनिता दुबे की बेटी को लेकर उसके घर गई। वहां पर उसका पति नहीं था। महिला ने अपने पति के संबंध में पूछते हुए उसे अपने घर पर रखने से मना किया। इससे नाराज होकर अनिता ने अपनी बेटी और बेटे के साथ मिलकर महिला की पिटाई की। साथ ही यूपी से गुंडे बुलवाकर जान से मरवाने की धमकी दी। इस दौरान अनिता की बड़ी बेटी ने किसी तरह बीच-बचाव किया।

No comments