नई दिल्ली। कांग्रेस की महिला प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर विवादित बयान दिया। इसके बाद से भाजपा नेत...
नई दिल्ली। कांग्रेस की महिला प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर विवादित बयान दिया। इसके बाद से भाजपा नेता भड़क गए हैं। वहीं कांग्रेस ने इसे शमा मोहम्मद के निजी विचार बताते हुए पल्ला झाड़ लिया है। आखिर में शमा मोहम्मद को भी सफाई देना पड़ी और विवादित पोस्ट डिलीट करना पड़ा। शमा मोहम्मद का यह बयान चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बीती रात खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले के दौरान आया। इस मैच में रोहित शर्मा 17 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। शमा मोहम्मद ने एक्स पर लिखा- रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के लिए मोटे हैं। उन्हें वजन कम करने की जरूरत है। निःसंदेह वे भारत के अब तक के सबसे अप्रभावी कप्तान हैं। शमा मोहम्मद के बयान पर बवाल मचा तो पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा सामने आए। उन्होंने एक्स पर लिखा कि रोहित शर्मा पर कही गई शमा की बात, उनके निजी विचार है। कांग्रेस इसका समर्थन नहीं करती है। उन्होंने आगे लिखा- इससे पहले के कप्तानों की तुलना में रोहित शर्मा में ऐसा क्या है? वह एक औसत दर्जे के कप्तान होने के साथ-साथ एक औसत दर्जे के खिलाड़ी हैं, जो किस्मत से भारत के कप्तान बन गए हैं। साथ ही पार्टी ने शमा को इस तरह के बयान नहीं देने की हिदायत भी दी। इसके बाद शमा ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। साथ ही कहा कि उनका उद्देश्य रोहित शर्मा का अपमान करने या मजाक करना नहीं था। उन्होंने विराट कोहली, एमएस धोनी और कपिल देव जैसे कप्तानों से रोहित की तुलना की थी। वीडियो: टीएमसी सांसद सौगत रॉय बोले- रोहित को टीम में ही नहीं होना चाहिए। इस बीच, पूरे मामले में बीसीसीआई की प्रतिक्रिया भी आ गई है। बोर्ड ने रोहित शर्मा का बचाव करते हुए ऐसी टिप्पणियों को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों के ऐसे बयान सही नहीं है।
No comments