Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

मार्च महीने में मात्र दो मुहूर्त, 16 अप्रैल से फिर से बजेगी शहनाई

   रायपुर। विवाह के फेरे लेने के लिए अब मार्च महीने में मात्र दो मुहूर्त बचे हैं। इसके पश्चात 7 मार्च से होलाष्टक शुरू हो जाएगा। होलाष्टक से...

 

 रायपुर। विवाह के फेरे लेने के लिए अब मार्च महीने में मात्र दो मुहूर्त बचे हैं। इसके पश्चात 7 मार्च से होलाष्टक शुरू हो जाएगा। होलाष्टक से लेकर होलिका दहन तक शुभ संस्कार नहीं होंगे। चूंकि होलाष्टक समाप्त होने के अगले ही दिन 14 मार्च से सूर्य, मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। इसे मीन मलमास कहा जाता है। यह एक महीने तक चलेगा। इस दौरान किसी भी तरह का शुभ संस्कार नहीं किया जाएगा। होलाष्टक से लेकर मीन मलमास के समाप्त होते तक यानी अगले डेढ़ महीने तक कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।

No comments