Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

विराट कोहली की तारीफ करते-करते क्यों भड़के जावेद अख्तर

  इंदौर। बॉलीवुड के लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने हाल ही में दो ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। इन्होंने उनके पोस्ट पर साम्प्रदायिक कमेंट किए...

 

इंदौर। बॉलीवुड के लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने हाल ही में दो ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। इन्होंने उनके पोस्ट पर साम्प्रदायिक कमेंट किए थे। जावेद अख्तर ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए पोस्ट किया था। जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को जवाब देने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद विराट कोहली की तारीफ की थी। 80 वर्षीय जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था कि विराट कोहली, जिंदाबाद। हम सभी को तुम पर गर्व है। उन्होंने विराट कोहली की पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई शानदार पारी की सराहना के लिए यह पोस्ट की थी। इस पोस्ट के कमेंट में कुछ सांप्रदायिक टिप्पणियां की गईं। एक ट्रोल ने उनका मजाक उड़ाया, जिसके जवाब में जावेद अख्तर ने कहा कि “मैं तो सिर्फ यह कहूंगा कि तुम एक नीच इंसान हो और नीच ही मरोगे। तुम क्या जानो देश प्रेम क्या होता है।” दूसरे ट्रोल ने लिखा कि आज सूरज कहां से निकला। अंदर से दुख हो रहा होगा आपको तो। इस पर जावेद अख्तर का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने लिखा कि बेटा जब तुम्हारे बाप दादा अंग्रेजों के जूते चाट रहे थे, तब मेरे आजादी के लिए जेल और काला पानी में थे। मेरी नसों में देश प्रेमियों का खून है। तुम्हारी नसों में अंग्रेजों के नौकरों का खून है। इस अंतर को भूलो नहीं। जावेद अख्तर खुद को नास्तिक मानते हैं। वह अपनी धार्मिक और राजनीतिक सोच के कारण अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होते रहते हैं। इसके बावजूद वे अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए मजबूत आवाज बने रहते हैं। वह ऑनलाइन दुश्मनी का सामना करते हुए अक्सर सोशल मीडिया पर बहस करते हैं। इसी चैंपियंस ट्रॉफी मैच में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, जिसमें विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया और वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 14,000 रन का रिकॉर्ड भी बनाया। कोहली का ICC चैंपियंस ट्रॉफी में पहला शतक था।

No comments