Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

बीजापुर मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, हथियार बरामद

  बीजापुर। थाना गंगालूर क्षेत्र में 31 जनवरी को डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस 222 वाहिनी की संयुक्त टीम को पश्चिम बस्त...

 

बीजापुर। थाना गंगालूर क्षेत्र में 31 जनवरी को डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस 222 वाहिनी की संयुक्त टीम को पश्चिम बस्तर डिवीजन के प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस बल ने इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रातः 8:30 बजे से कोरचोली-तोड़का के जंगलों में पुलिस बल और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिली है।

No comments