Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु बहुआयामी प्रयास करें प्रदेश सरकार : अभाविप

अभाविप की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक अभनपुर में हुई संपन्न, कैंपस में 2 लाख सदस्यता, खेल कुंभ, आत्म सुरक्षा की बनी व्यापक योजना  रायप...


अभाविप की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक अभनपुर में हुई संपन्न, कैंपस में 2 लाख सदस्यता, खेल कुंभ, आत्म सुरक्षा की बनी व्यापक योजना 

रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक रायपुर जिले के अभनपुर में संपन्न हुई। इस बैठक में पूरे प्रदेश भर के कार्यकारिणी के 150 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश के वर्तमान शिक्षा की स्थिति का आकलन करते हुए अभाविप छत्तीसगढ़ में  शिक्षा की गुणवत्ता के विषय पर प्रस्ताव भी पारित किया है। जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता हेतु सरकार से बहुआयामी प्रयास करने के लिए आग्रह किया है। साथ ही इस वर्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 2 लाख से अधिक सदस्यता करने के लिए योजना भी बनाई है।

पुण्यश्लोक माता अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रदेश भर के कॉलेज में उनकी जीवनी से संबंधित विषयों पर अनेको कार्यक्रम का आयोजन करेगी। प्रदेश भर की खेल की प्रतिभाओं को निखारने के लिए पूरे प्रदेश के विद्यालय महाविद्यालय परिसरों में खेल कुंभ नाम से प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें परंपरागत खेल के अलावा विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। सेवा सप्ताह, विकास चेतना सप्ताह जैसे अभियान के माध्यम से छात्रों के मध्य सेवा और पर्यावरण विकास के संबंधित विषयों को लेकर कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। कॉलेज परिसरो में घटती हुई छात्रों की संख्या को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूरे देश भर में "परिसर चलो अभियान" भी लिया है इसको लेकर के पूरे प्रदेश में आने वाले समय में अभाविप कला, खेल, सेवा, जलवायु जैसे विषय के माध्यम से कार्यक्रम भी करेगी। इस वर्ष का प्रदेश अधिवेशन 27 से 29 दिसंबर 2024 राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा। सामाजिक समरसता दिवस, जनजाति गौरव दिवस, स्त्री शक्ति दिवस, गुरु घासीदास जयंती, शहीद वीर नारायण जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की व्यापक चर्चा इस बैठक में हुई है।
अभाविप के प्रदेश मंत्री श्री यज्ञदत्त वर्मा ने कहा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में जिस तरह से योजना बना उससे संगठन विकाश व संगठन कार्य में व्यापक बढ़ोत्तरी भविष्य में देखने को मिलेगा, छात्र प्रोत्साहन यात्रा के माध्यम से बस्तर और सरगुजा के विद्यार्थियों को NIT, कृषि विश्वविद्यालय, GGU, रेलवे जैसे स्थान दिखाना तय हुआ है। श्री वर्मा ने आगे कहा कि शिक्षा में स्तर को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार को प्रयास करने की जरूरत है, पिछले कुछ वर्षो में जिस तरह से लगातार शिक्षा में गिरावट दिख रहा है इससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना अतिमहत्वपूर्ण है एवम प्रदेश में स्थित विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में रिक्त शिक्षक, प्राध्यापकों के पदों पर तत्काल प्रभाव से भर्ती प्रारंभ करनी चाहिए।

No comments