Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

‘किसानों के खून से रंगे हैं दिग्विजय सिंह के हाथ’ : शिवराज सिंह चौहान

 नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को राज्यसभा में किसानों की मौत के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना...

 नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को राज्यसभा में किसानों की मौत के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंकड़ों के आधार पर दावा किया कि कांग्रेस के राज में देशभर में बड़ी संख्या में अन्नदाता पर गोलियां चलाई गईं। इस पर राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने टोका, तो शिवराज भड़क गए। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के हाथ किसानों के खून से सने हैं।

No comments