Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

न्याय संहिता संबंधी रिपोर्ट राज्यसभा में पेश

  नयी दिल्ली ।   संसद के शीतकालीन सत्र के सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 202...

 

नयी दिल्ली । संसद के शीतकालीन सत्र के सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 पर रिपोर्ट पेश कर दी गयी। भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बृजलाल ने गृह मंत्रालय की विभाग संबंधी संसदीय स्थायी समिति की भारतीय न्याय संहिता 2023 पर 246 वीं, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 पर 247वीं और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 पर 248वीं रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी। इससे पहले राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही शुरू करने के बाद पटल पर आवश्यक दस्तावेज रखवायें।

No comments