Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

रोहित तोड़ेंगे क्रिस गेल का रिकॉर्ड

   नई दिल्ली। वनडे विश्व कप 2023 में भारत अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 8 अक्टूबर को एम ए चिदंबरम स्...

 

 नई दिल्ली। वनडे विश्व कप 2023 में भारत अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 8 अक्टूबर को एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में इस बार भारतीय टीम तीसरी बार चैंपियन बनने मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया को वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा वेस्टइंडीज खिलाड़ी क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। रोहित शर्मा यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 3 छक्के जड़ देते हैं। तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित के कुल 554 छक्के हो जाएंगे। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने तीन फॉर्मेट को मिलाकर 553 छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा 3 छक्के जड़ते ही क्रिस गेल से आगे निकल जाएंगे। रोहित शर्मा के नाम 451 मैचों में 551 छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला में रोहित 3 छक्के लगाते ही क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वहीं, सबसे ज्यादा 554 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट कोहली इस रिकॉर्ड से काफी दूर हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 283 छक्के लगाए हैं।

No comments