Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव बना गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग का नाम गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्...

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग का नाम गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया है। राज्य की संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित इस महोत्सव में लगातार 765 मिनट तक अरण्य कांड पर प्रस्तुति के लिए गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में छत्तीसगढ़ का नाम दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ ने मोस्ट स्टेज आर्टिस्ट परफार्मिंग ऑन अरण्य कांड का रिकॉर्ड बनाया। इस महोत्सव में 375 कलाकर, 17 दल, 13 राज्य और दो अंतरराष्ट्रीय देश की अरण्य कांड पर 765 मिनट की प्रस्तुति ने यह विश्व रिकार्ड बनाया है। बता दें कि सबसे ज्यादा कलाकार और सबसे देर तक चलने वाले अरण्य कांड पर कार्यक्रम के लिए यह पुरुस्कार मिला है। वहीं इस महोत्सव में रायगढ़ जिला प्रशासन ने भी रिकार्ड अपने नाम किया। यहां 10 हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। बता दें कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन अवसर पर विजेता रामायण मंडलियों की घोषणा भी की गई। पुरुस्कार जितने वाली रामायण मंडलियों को सीएम भूपेश बघेल ने सम्मानित किया।

No comments