Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

*छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में भी आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे लोग: कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप*

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का बड़े स्तर पर सदस्यता महा अभियान जारी है। पार्टी के इस सदस्यता महा अभियान में छत्तीसगढ़ की जनता बढ़ च...



रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का बड़े स्तर पर सदस्यता महा अभियान जारी है। पार्टी के इस सदस्यता महा अभियान में छत्तीसगढ़ की जनता बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। पार्टी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों, तहसील, ब्लॉक यहां तक की गांव-गांव में जाकर सदस्यता अभियान चला रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि आलम यह है कि आज प्रदेश का सभी वर्ग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने के लिए आतुर है। हम छत्तीसगढ़ में अपने टारगेट को प्राप्त करने वाले हैं। पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस टारगेट को पूरा करने में अपनी पूरी ताकत झोंक दिए हैं। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी के साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। हरियाणा में 11 लाख से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्या ली है। 




आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आम आदमी पार्टी पर अपना भरोसा और विश्वास जता रहे हैं। "आप" की सदस्यता अभियान छत्तीसगढ़ में आंधी की तरह चल रही है। जिसमें प्रदेशभर के युवा कांग्रेस-बीजेपी का साथ छोड़कर "आप" के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ''आप'' के पदाधिकारी लगातार नए जुड़ने वाले सदस्यों को दिल्ली और पंजाब की जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के काम को गिना रहे हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली और पंजाब की सरकार लगातार विकास के नए-नए आयाम गढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी पर भरोसा जता रहे हैं और लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। 


"आप" प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि सदस्यता महाअभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और उनकी मेहनत जल्द ही रंग लाने वाली है। उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की भूपेश सरकार को आम आदमी पार्टी उखाड़ फेंकने का काम करेगी। छत्तीसगढ़ की जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। 


कोमल हुपेंडी ने कहा कि अबतक की सरकारों ने सिर्फ छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छलावा किया। उनके साथ धोखा किया, उन्हें बरगलाकर उन्हें अपनी गंदी राजनीति का शिकार बनाया। अबतक प्रदेश में 'धोखे की सरकार' रही, लेकिन अब प्रदेश की जनता सब समझ गई है। उन्होंने कहा कि 'धोखे की सरकार' का अब प्रदेश से खत्मा होगा और भारी बहुमत के साथ 2023 में "आप" की सरकार सत्ता में आएगी। उन्होंने आगे कहा कि हम स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार समेत मूलभूत सुविधाओं की समस्या को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। पार्टी के सदस्यता अभियान में अपार जन समर्थन मिल रहा है।



No comments