Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

*आम आदमी पार्टी का बढ़ता कारवां अब रुकने वाला नही- कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप*

रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आज प्रदेश कार्यालय में जांजगीर लोकसभा अध्यक्ष बिंधेश राठौर,टिकेश्वर चंद्रा की उपस्थ...



रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आज प्रदेश कार्यालय में जांजगीर लोकसभा अध्यक्ष बिंधेश राठौर,टिकेश्वर चंद्रा की उपस्थिति में प्रबुद्ध जनों को आम आदमी पार्टी में प्रवेश करवाया।


१/किशोर कुमार चौहान(पूर्व सैनिक)सिंघनपुर, खरसिया 


२/राकेश चंद्रा,इंटक(कांग्रेस)के ब्लॉक अध्यक्ष, निवास/नाहरपाली(खरसिया) 


३/रामरतन चौहान,ईंट मजदूर संघ निवास-सलनी (जैजैपुर) 


४/राजू यादव (चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र) 


५/हेमंत भारती(चंद्रपुर) 


६/रतन सिंह चौहान 


७/चंदर लाल चौहान, खरसिया 


८/कु.सविता भारती, बरेकेलखुर्द(जैजैपुर) 


९/परमेश्वर चौहान, पुरानी बस्ती खरसिया


बता दें, उपरोक्त सभी प्रबुद्ध जनों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने टोपी पहनाकर सभी को सदस्यता दिलाई। 


कोमल हुपेंडी ने आगे कहा कि पार्टी प्रवेश करने वालों के साथ जांजगीर लोकसभा अध्यक्ष बिंधेश राठौर, टिकेश्वर चंद्रा, एम.एम.हैदरी आदि पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।


पार्टी प्रवेश करने वालों ने कहा की दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार व अरविंद केजरीवाल के काम से प्रभावित होकर अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूँ।


जिस प्रकार दिल्ली में केजरीवाल की आप सरकार ने पूरी दिल्ली में सिर्फ 5साल में बहुत से कार्य किए फिर छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं? मुफ्त बिजली (सीमित) और बिजली के भाव बिलकुल बढ़े नही और मुफ्त पानी भी दे रही है और स्वास्थ्य जांच और दवाई मुफ्त दे रही है लेकिन छत्तीसगढ़ में ये सब अब भी कोसो दूर है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे लोकलुभावन घोषणा कर होर्डिंग पर बड़े बड़े विज्ञापन तक ही सीमित रहते हुए छल से वोट लेने की राजनीति में लिप्त है। 


हम समझ गए है की कांग्रेस और भाजपा सिर्फ छल रही है और आम आदमी पार्टी अब ये जनता के साथ छल ज्यादा नही होने देंगे । हम प्रदेश वासियों के साथ और सहयोग के लिए भी जनता के पास जा रहे है और ईमानदार राजनीति की अलख जलाकर लगातार सहयोग मांगेगे। जनता के वोट का सही मान रख बदलबो छत्तीसगढ़ 2023 अभियान को आगे बढ़ाएंगे।


प्रदेश के हर गांव से ग्रामवासियों के प्यार और निरंतर सहयोग से एक ईमानदार सरकार बनाने का निश्चय है, अब प्रदेश वासी आम आदमी पार्टी को अवसर दे कर पूरा करने का मन बना चुके है।

No comments