Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

*युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के जीवन पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का पांचवा सर्टिफिकेट प्रोग्राम का आयोजन*

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में आधुनिक युग के महान आध्यात्मिक व युवाओं के प्रेरणास्रोत गुरु स्वामी वि...



दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में आधुनिक युग के महान आध्यात्मिक व युवाओं के प्रेरणास्रोत गुरु स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित 1 माह का ऑनलाइन पाठ्यक्रम का आयोजन किया गया था।



बता दें, स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी से शुरू हो गए ऑनलाइन पाठ्यक्रम 29 जनवरी तक आयोजित किया गया था। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा यह पांचवा सर्टिफिकेट प्रोग्राम का आयोजन किया गया था जिसमें 88 प्रत्याशियों ने अपना पंजीयन करवाया था।


जानकारी अनुसार इस पाठ्यक्रम में प्रति शनिवार और रविवार को जूम के माध्यम से कक्षाएं आयोजित की गई जिसमें स्वामी विवेकानंद के जीवन के विभिन्न आयामों पर राष्ट्रीय स्तर पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिया गया।


युगपुरुष स्वामी विवेकानंद विषय पर एक माह तक ऑनलाइन सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम का विवरण : 


12 जनवरी : "स्वामी विवेकानंद जी की वर्तमान में प्रासंगिकता" पर मुख्य वक्ता डॉ विक्रम सिंह, सेवानिवृत्त डीजीपी, उत्तर प्रदेश द्वारा व्याख्यान।


14 जनवरी : "भगिनी निवेदिता की दृष्टि में स्वामी विवेकानंद" पर मुख्य वक्ता डॉ उल्लास व्ही. हरे, सेवानिवृत्त प्राध्यापक, बिलासपुर द्वारा व्याख्यान।


15 जनवरी : स्वामी विवेकानंद जी के शिक्षा संबंधी विचार पर मुख्य वक्ता स्वामी आत्मश्रद्धानंद, सचिव रामकृष्ण मिशन, कानपूर उत्तर प्रदेश द्वारा व्याख्यान। 


21 जनवरी : "युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद" पर मुख्य वक्ता डॉ. ओ. पी. शर्मा, संचालक, विवेकानंद विद्यापीठ, रायपुर द्वारा व्याख्यान।


22 जनवरी : "स्वामी विवेकानंद जी का जीवन दर्शन" पर मुख्य वक्ता डॉ. उषाकिरण अग्रवाल, विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग, रायपुर द्वारा व्याख्यान। 



इस प्रकार सत्य के महान दृष्टा युग पुरुष स्वामी विवेकानंद पर केंद्रित 1 माह के प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम का सफलतापूर्वक संपादन किया गया। 


28 जनवरी : "धर्मों के सामंजस्य पर स्वामी विवेकानंद जी के विचार" पर मुख्य वक्ता रचना जानी, मध्य प्रांत संगठक, विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी द्वारा व्याख्यान। 


29 जनवरी: "स्वामी विवेकानंद और योग" पर हनुमंत राव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, विवेकानंद रॉक मेमोरियल एवं विवेकानन्द केन्द्र, कन्याकुमारी द्वारा व्याख्यान।

No comments