Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

*समाज सुधारक सावित्री बाई फुले ने दलितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया : सीएम भूपेश बघेल*

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और मराठी कवयित्री सावित्री बाई फुले की 10 पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। सीएम बघेल ने कहा है...



रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और मराठी कवयित्री सावित्री बाई फुले की 10 पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। सीएम बघेल ने कहा है कि श्रीमती फुले ने दलितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। 


श्रीमती सावित्री बाई फुले ने न सिर्फ खुद पढ़ाई की बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती फुले के द्वारा जनचेतना के लिए किये गए कार्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

No comments