Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ब्रेकिंग

latest

विवादास्पद बयान के चलते बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर हुई दर्ज ;

 बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी बेबाक राय के लिए लोकप्रिय हैं। हर मुद्दे पर कंगना अपनी राय जाहिर करती हैं। हालांकि कभी -कभी उनका ये बेबाक...


 बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी बेबाक राय के लिए लोकप्रिय हैं। हर मुद्दे पर कंगना अपनी राय जाहिर करती हैं। हालांकि कभी -कभी उनका ये बेबाक अंदाज़ उन पर ही भारी पड़ जाता है, और उन्हें कई बार आलोचना का सामना करना पड़ता है। बीते दिनों ही पॉप स्टार रिहाना के किसान आंदोलन पर ट्वीट करने पर कंगना ने उन्हें जवाब दिया था कि "ये किसान नहीं बल्कि आतंकवादी" है। अब कंगना का यही बयान उनपर भारी पड़ता दिख रहा है।

आपको बता दे , उत्तर कर्नाटक के बेलागावी जिले में कंगना के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। इस मामले में एक बार फिर कंगना के नाम आने से वो विवादों में घिर गई हैं। खबरों के अनुसार किसानों को आतंकवादी कहे जाने पर अब उनके विरुद्ध पुलिस में आपराधिक शिकायत दर्ज हुई है। शहर के वकील हर्षवर्धन पाटिल ने उनके खिलाफ ये शिकायत दर्ज की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर शहर की पुलिस ने कंगना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और जांच शुरू नहीं की तो वह न्यायलय का दरवाजा खटखटाएंगे।
 

वकील हर्षवर्धन पाटिल ने आगे बताया कि कंगना के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 154, 503, 504 505- 1, 505 A, 505 B, 505-2, और 506 के तहत अपराधों के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है। हर्षवर्धन पाटिल ने ये भो बताया कि वह उन बॉलीवुड सितारों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाएंगे जो आंदोलन कर रहे किसानों का अपमान रहे हैं। बेलागावी पुलिस कमिश्नर के थियागराजन ने कंगना के खिलाफ दर्ज शिकायत की पुष्टि भी की है। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज हो गई है। हालांकि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हम शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।


No comments